ओवरब्रिज में रिलायंस जियो के काम पर रोक
झुमरीतिलैया: झुमरीतिलैया शहर के ओवरब्रिज में बिना विभागीय स्वीकृति के रिलायंस जियो द्वारा हाई पावर क
झुमरीतिलैया: झुमरीतिलैया शहर के ओवरब्रिज में बिना विभागीय स्वीकृति के रिलायंस जियो द्वारा हाई पावर के केबल तार बिछाने के काम पर पीडब्लूडी विभाग ने तत्काल रोक लगा दी है। ब्रिज के फुटपाथ पर बिना किसी आदेश के केबल तार बिछाई जा रही थी। यहां तक की पुल में तार बिछाने के बाद ढलाई भी हो रही थी। इससे ब्रीज में फुटपाथ संकरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस मामले पर संबंधित विभाग, नगर पर्षद व जिला प्रशासन को भी शिकायत कर फुटपाथ पर हो रहे इस कार्य पर रोक की मांग की थी। इधर, पीडब्लूडी विभाग ने इस कार्य पर रोक लगाया है। विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार राणा ने कहा कि रिलायंस जियो कंपनी के लोग बिना सूचना व बिना किसी आदेश के कार्य कर रहे थे। जबकि फुटपाथ पर किसी तरह से तार ले जाने का काम नही किया जाना है। लिहाजा इस कार्य पर रोक लगाया है। बावजूद कार्य किया जाता है तो कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।