कायस्थ महासभा ने किया शोक व्यक्त
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद क
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद की सास एवं कौलेश्वर प्रसाद की पत्नी शांति देवी (82) का निधन 25 जून को हो गया। उनका दाह संस्कार 26 जून को तिलैया के मुक्तिधाम में किया गया। इनके निधन पर कायस्थ महासभा परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, महासचिव मनोज सहाय ¨पकू, अमल कुमार सिन्हा, नवलकिशोर प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, प्रवक्ता शैलेश कुमार शोलू, शैलेंद्र कुमार अभय, विनय कुमार बेलू, नीरज कर्ण, विपिन कुमार सिन्हा, भारत बक्शी, गोपाल प्रसाद गुतुल, आनंद कुमार वर्मा, नवीन कुमार वर्मा, विनोद कुमार सिन्हा, संजीव कुमार प्रधान, उमाकांत प्रसाद, रवींद्र कुमार मोती, भिखारी प्रसाद आदि के नाम शामिल है।