Move to Jagran APP

महाधिवेशन को ले रवाना हुए झाविमो कार्यकर्ता

झुमरीतिलैया : झारखंड विकास मोर्चा के रांची के मोरहाबादी मैदान में सोमवार को हो रहे महाधिवेशन में

By Edited By: Published: Mon, 23 May 2016 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 09:54 PM (IST)
महाधिवेशन को ले रवाना हुए झाविमो कार्यकर्ता

झुमरीतिलैया : झारखंड विकास मोर्चा के रांची के मोरहाबादी मैदान में सोमवार को हो रहे महाधिवेशन में शामिल होने के लिए कोडरमा जिले से सैकड़ों झाविमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बेदू साव के नेतृत्व में वाहनों से रवाना हुए। इस दौरान झाविमो कार्यकर्ताओं ने झाविमो ¨जदाबाद, झारखंड का लाल बाबूलाल, बाबूलाल मरांडी ¨जदाबाद आदि नारे लगाते हुए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष बेदू साव ने कहा कि महाधिवेशन ऐतिहासिक होगा। राज्य की सरकार अपनी नीतियों से भटक गई है। झारखंड की जनता बाबूलाल मरांडी के प्रति आशाभरी निगाहें से देख रही है। रवाना होने वालों में केंद्रीय सदस्य भीम साव, सुनील यादव, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव, सरबर खान, सरफराज खान, नगर अध्यक्ष अरशद खान, राजेंद्र पांडेय, अंगलाल राम, भीष्म प्रसाद गुप्ता, अशोक भगत समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.