सिमरिया के सहायक गोदाम प्रबंधक आज होंगे सेवानिवृत्त
चतरा : जिले के राज्य खाद्य निगम के गोदाम अधिकारीविहीन हो गए हैं। जिले में राज्य खाद्य निगम के कुल 1
चतरा : जिले के राज्य खाद्य निगम के गोदाम अधिकारीविहीन हो गए हैं। जिले में राज्य खाद्य निगम के कुल 11 गोदाम हैं। जिसमें से एक मात्र सिमरिया में सहायक गोदाम प्रबंधक के रूप में स्थानीय अधिकारी कार्यरत थे। सहायक गोदाम प्रबंधक दुलारचंद्र पासवान को लावालौंग प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार था। दुलारचंद्र पासवान 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस प्रकार उनकी सेवानिवृत्ति के साथ ही पूरा जिला सहायक गोदाम प्रबंधकविहीन हो जाएगा। उपायुक्त अमित कुमार ने इन दोनों प्रखंडों में खाद्यान्नों के उठाव की स्थिति बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित प्रखंड प्रसार पदाधिकारियों को सहायक गोदाम प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार लेने का आदेश दिया है। सिमरिया स्थित राज्य खाद्य निगम के सहायक गोदाम प्रबंधक के रूप में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार एवं लावालौंग स्थित राज्य खाद्य निगम के सहायक गोदाम प्रबंधक के रूप में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव को प्रभार का आदेश दिया गया है। उपरोक्त दोनों को 22 अप्रैल को ही प्रभार ग्रहण का आदेश दिया गया था। लेकिन आदेश जारी होने के एक सप्ताह बाद में दोनों प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रभार ग्रहण नहीं किया है। जैसे ही दोनों अधिकारी प्रभार ग्रहण करते हैं, वैसे राज्य खाद्य निगम के सभी 11 गोदाम प्रतिनियुक्त प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के हवाले हो जाएगा।