गो आश्रयणी व चारदीवारी का भूमि पूजन
झुमरीतिलैया : झारखंड सरकार के द्वारा प्राप्त अनुदान 10.90 लाख की राशि से कोडरमा गौशाला परिसर में शु
झुमरीतिलैया : झारखंड सरकार के द्वारा प्राप्त अनुदान 10.90 लाख की राशि से कोडरमा गौशाला परिसर में शुक्रवार को गो आश्रयणी एवं चारदीवारी निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। सर्वप्रथम ईंट डालने का काम चेंबर अध्यक्ष श्यामसुंदर ¨सघानियां के अलावा गौशाला समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप खाटुवाला, महासचिव मुरारी कुमार बड़गवे व दीनदयाल केडिया ने किया। गो आश्रयणी व चारदीवारी का निर्माण 50 फीट चौड़ा व 80 फीट लंबा निर्माण होगा। इसमें 60 गायें रखी जा सकती है। इसके अलावा भंडार, दूध वितरण केंद्र का निर्माण साथ-साथ होगा। इसे अत्यंत आधुनिक तरीके से आवश्यकतानुसार 6 महीने के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। गौशाला समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि एक किस्त की राशि समाप्त होते ही उपयोगिता प्रमाणपत्र देकर गो सेवा आयोग की कुल आवंटित राशि 50 प्रतिशत दूसरे किस्त में प्राप्त होगा जो लगभग 20 लाख होगी। मालूम हो कि गो सेवा आयोग ने कोडरमा गौशाला को 43.60 लाख की राशि अनुदान में दी है। इस अवसर पर गणेश स्वर्णकार, सज्जन शर्मा, पवन चौधरी, विमल सरावगी, विनोद सिन्हा, प्रदीप पांडेय, सुधांशु पांडेय, रामावतार शर्मा, रमेश कुमार, सुखनंदन ¨सह आदि उपस्थित थे।