ऑटो के धक्के से वृद्ध घायल
कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह के निकट शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध घायल हो ग
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 09:36 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 09:36 PM (IST)
कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह के निकट शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध घायल हो गए। घायल रामचंद्र यादव को स्थानीय लोगों ने तत्काल उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार चाराडीह निवासी रामचंद्र यादव को साइकिल से रोड पार करने के दौरान कोडरमा से तिलैया की ओर आ रहे एक ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार रामचंद्र राम घायल हो गए। वहीं ऑटो लेकर चालक भागने मे सफल रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें