Move to Jagran APP

फांसी लगा महिला ने दी जान

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद वार्ड नं. 6 में शुक्रवार को एक महिला आशा सिन्हा (35वर्

By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 09:33 PM (IST)
फांसी लगा महिला ने दी जान

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद वार्ड नं. 6 में शुक्रवार को एक महिला आशा सिन्हा (35वर्ष) पति अरविंद कुमार सिंहा ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची तिलैया थाना पुलिस ने उक्त महिला के शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना दिन के करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मृतक घर में अकेली थी। मृतक को एक पुत्र 10 व एक पुत्री 14 वर्ष की है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त उसका पति कही बाहर गया हुआ था वहीं बच्चे भी घर पर नहीं थे। जब बाहर से बच्चे आए तो दरबाजा बंद देख उसे खोलवाने की कोशिश की। नहीं खोलने पर किसी तरह छत पर चढ़ते हुए अंदर गया । अंदर जाकर दरवाजा खोला। घर के अंदर महिला को छह के छड़ से झूलते पाया गया। वह गले में साड़ी का फांसी बनाकर लटकी थी। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे तिलैया थाना प्रभारी राजबल्लभ पासवान ने बताया कि महिला प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वैसे पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पूरा पता चल पाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.