सरकार को जगाने के लिए हड़ताली कर्मियों ने किया सदबुद्धि यज्ञ
फोटो: 10.यज्ञ में शामिल परियोजना कर्मी। कोडरमा: मांगों को लेकर पिछले 18 जनवरी से अनिश्चित हड़ताल
फोटो: 10.यज्ञ में शामिल परियोजना कर्मी।
कोडरमा: मांगों को लेकर पिछले 18 जनवरी से अनिश्चित हड़ताल पर रहने वाले झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी अब आंदोलन को और तेज कर रहे है। सरकार पर दबाव बनाने व मांगों को पूरी करने को लेकर बुधवार को कोडरमा शिक्षा कार्यालय के समक्ष हड़ताली कर्मियों ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। हड़ताली कर्मियों का तर्क था कि इस यज्ञ के माध्यम से प्रबंधन व सरकार के सदबुद्धि की कामना की गई, ताकि उनकी मूल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मांगों पर अतिशीघ्र अमल किया जा सके। कर्मियों द्वारा छठा वेतनमान का लाभ देने तथा स्थायीकरण करने की मांग काफी समय से की जा रही है। हाल के दिनों में रांची में कर्मियों के द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन सरकार स्तर से किसी तरह की पहल नही की गई है। इस कार्यक्रम में एडीपीओ नलिनी रंजन, कुमार राज, अशोक उपाध्याय, उज्जवल मिश्रा, क्रांति कुमार, कुमार चांद, राधा ¨सह, विजय वर्णवाल, अशीष भारती, अनिल दास, जवाहर प्रसाद,संतोष रजक, बैजनाथ यादव के अलावा पुरोहित के रूप में रंजीत पांडे मौजूद थे।