दो बूथों के मतदान रद्द, 5 को पुनर्मतदान
कोडरमा: कोडरमा व जयनगर प्रखंड के एक-एक बूथों में धांधली की शिकायत मिलने के बाद यहां मतदान को रद्द
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 09:50 PM (IST)
कोडरमा: कोडरमा व जयनगर प्रखंड के एक-एक बूथों में धांधली की शिकायत मिलने के बाद यहां मतदान को रद्द कर दिया गया है। इसमें कोडरमा प्रखंड के करमा पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 35 व जयनगर प्रखंड के पूर्वी पंचायत के बूथ संख्या 102 शामिल हैं। दोनों जगहों पर पुनर्मतदान 5 दिसंबर को होगा। यह जानकारी कोडरमा के जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र ¨सह ने दी। सनद हो कि शनिवार को हुए मतदान में इन दोनों में मतपत्र छीनकर भागने जैसी घटना हुई थी। इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को प्रतिवेदित किया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद इन दोनों बूथों में पुनर्मतदान का निर्णय लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें