पारा शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम
संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): सरकार से वार्ता विफल होने के बाद झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के सदस्य
संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): सरकार से वार्ता विफल होने के बाद झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के सदस्य हड़ताल पर चले गए। वहीं सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ एक सितंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। जयनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव राम ने कहा कि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव अपने वादे के अनुरूप सहमति पत्र लेकर सभा स्थल पर नहीं पहुंची, जिससे पारा शिक्षक काफी आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त की संध्या पारा शिक्षकों द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 1 सितंबर से सभी पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर सचिव संतोष राम, वशिष्ठ पांडेय, उपेंद्र कुमार रजक, मीना भारती, बबिता कुमार आदि कई शिक्षक उपस्थित थे।