भक्ति के रस में सराबोर हुए श्रद्धालु
चंदवारा (कोडरमा): आरागारो स्थित झारखंडी धाम बाबा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड हरिक
चंदवारा (कोडरमा): आरागारो स्थित झारखंडी धाम बाबा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन की शुरूआत हुई। यहां अखंड हरीकीर्तन की परंपरा विगत दस वर्षों से सावन पूर्णिमा के एक दिन पूर्व से करने परंपरा है। शुक्रवार की सुबह दर्जनों श्रद्धालुओं ने मंडप में पूजा-अर्चना के बाद हरे रामा हरे कृष्णा एवं जय भोले शंकर के नारों के साथ अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ। पुजारी सुभाष सुभाष पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा प्रारंभ की। समाजसेवी मुंशी यादव ने बताया कि विगत दस वर्षों से गांव में अमनचैन को लेकर प्रत्येक वर्ष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इस अनुष्ठान से लोगों में आस्था के प्रति विश्वास होता है। मौके पर बद्री साव, अकुल यादव, वीरेंद्र साव, विशुन रविदास, हेमराज यादव, नागेश्वर रविदास, कैलाश यादव, सुरेश यादव, अनिल यादव, प्रयाग यादव, काली यादव, महावीर यादव, मुंशी साव, ईश्वर यादव, अर्जुन यादव, शिवशंकर गुप्ता, अशोक यादव, छोटी यादव आदि उपस्थित थे।