साई मंदिर में भजन संध्या आयोजित
मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो के मध्य पंचायत स्थित लालनगर के साईनाथ मंदिर में गुरुवार को
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 05:10 PM (IST)
मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो के मध्य पंचायत स्थित लालनगर के साईनाथ मंदिर में गुरुवार को क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुवार की सुबह साईनाथ की पूजा-अर्चना की। वहीं संध्या में श्रद्धालुओं ने तरह-तरह के भोग लगाये एवं भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नीलम सहाय, आशा देवी, समता सिन्हा, रानी सिन्हा, रेणुका सिन्हा, मंजीत कुमार, रंजीत ¨सह, सुभाष वर्णवाल, सत्येंद्र पोद्दार, रीता सिन्हा, गोलू सिन्हा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें