एएनएम के पुत्र का चयन सिविल सर्विसेज के लिए
कोडरमा: झुमरीतिलैया मड़वाटांड़ निवासी सेवानिवृत्त एएनएम नीली कुजूर और स्व. रफायल तिर्की के पुत्र अ
कोडरमा: झुमरीतिलैया मड़वाटांड़ निवासी सेवानिवृत्त एएनएम नीली कुजूर और स्व. रफायल तिर्की के पुत्र अतुल कुमार तिर्की का चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में हुआ है। उसका जेनरल रैंक 1142 है। अतुल ने सातवीं तक की पढ़ाई चंदवारा प्रखंड अंतर्गत कांको मिडिल स्कूल से की थी। उसके पिता हरियाणा में एचएमटी ट्रैक्टर कंपनी में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इसके बाद की पढ़ाई उसने अपने पिता के साथ रहकर हरियाणा में की। 12 वीं की पढ़ाई उसने गर्वमेंट कॉलेज चंडीगढ़ में की। 2008 में उसका चयन आइआइटी दिल्ली में हुआ। यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एनटीपीसी रोहतक में इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। यहां नौकरी करते हुए उसने सिविल सर्विसेज की तैयारी की और दूसरे प्रयास में यह सफलता अर्जित की। अतुल के अनुसार उसका चयन इंडियन रेवेन्यू सर्विस के लिए हुआ है। वह मूलत: रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड का रहनेवाला है। अतुल अपनी के अनुसार माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्हें सह सफलता मिली।