Move to Jagran APP

लू लगने से चलती बाइक से गिरी महिला, घायल

जयनगर : भीषण गर्मी व लू से आए दिन लोग बीमार पड़ रहे है। शुक्रवार को लू लगने से एक महिला चलती बाइक से

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 11:00 PM (IST)
लू लगने से चलती बाइक से गिरी महिला, घायल

जयनगर : भीषण गर्मी व लू से आए दिन लोग बीमार पड़ रहे है। शुक्रवार को लू लगने से एक महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मंडरिया निवासी कौशल्या देवी (26) अपने पति अशोक शर्मा और देवर के साथ बाइक से कोडरमा किसी काम से जा रही थी। तभी कोडरमा जयनगर मुख्य मार्ग पर हरहारो पुल के समीप उसे चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से गिर गई। सूचना मिलते ही जयनगर थाना के मनोरंजन कुमार, चालक रहमत आलम और चौकीदार मनोज कुमार ने पुलिस वाहन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को भी जयनगर में पारा 42 डिग्री से पार हो गया। इस भीषण गर्मी में पुरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर में तो प्रखंड के लगभग सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया। सुबह के 9 बजते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गर्मी से ताल तलैया सूख गए हैं। ताल-तलैया के सूखने से मवेशियों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मवेशी पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं। इधर, जयनगर पूर्वी क्षेत्र को बिजली भी रूला रही है। एक ओर सूरज का तेवर तो दूसरी ओर विद्युत की आंख मिचौनी से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों ने विद्युत की दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर विभाग को जिम्मेवार माना है। मुखिया गणपत यादव, पंसस विनोद यादव, केदार यादव, राजकुमार पासवान, भोला यादव आदि ने शीघ्र ही बिजली समस्या को दूर करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.