पति रहते पत्नी ने देवर संग रचाई शादी
हंटरगंज: पति के जीवित रहते पत्नी ने अपने देवर के संग दूसरी शादी रचा ली। इतना ही नहीं दूसरी शादी र
हंटरगंज: पति के जीवित रहते पत्नी ने अपने देवर के संग दूसरी शादी रचा ली। इतना ही नहीं दूसरी शादी रचाने वाली महिला तीन बच्चों की मां भी है। मामला जिले के हंटरगंज प्रखंड के बारा गांव का है। बुधवार की रात देवर-भाभी के बीच संपन्न हुई इस शादी में गांव के दर्जनों लोग शामिल हुए। जानकारी के अनुसार सोनी देवी नामक महिला की शादी करीब दस वर्ष पूर्व श्यामदीप चौधरी उर्फ मुकन के साथ हुई थी। इन दोनों से तीन बच्चे हैं। जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री है। सोनी देवी का आरोप है कि श्यामदीप के कारनामों से तंग आकर उसने यह कदम उठाई है। उसका कहना है कि श्यामदीप अत्याधिक शराब का सेवन करता है। शराब पीने की वजह से वह अकसर उसके साथ मारपीट करता था। पति के प्रताड़ना से तंग आकर उसने देवर रामदीप चौधरी के साथ शादी करने का निश्चय किया। मजे की बात है कि देवर-भाभी ने भागकर शादी नहीं रचाई, बल्कि समाज के सामने शादी समारोहपूर्वक संपन्न हुई। मौके पर सोनी देवी के मायके और ससुराल के दर्जनों महिला और पुरुष उपस्थित थे। पत्नी को देवर के साथ दूसरी शादी रचाने पर श्यामदीप चौधरी को कोई मलाल भी नहीं है। यही कारण है कि उसने इस शादी पर कोई आपत्ति नहीं जताई।