लोक अदालत में 33 मामलों का निष्पादन
कोडरमा: व्यवहार न्यायालय परिसर कोडरमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा शनिवार को लोक अदालत का
कोडरमा: व्यवहार न्यायालय परिसर कोडरमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 33 मामलों का निष्पादन किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोक अदालत की सफलता में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम है। युवा अधिवक्तओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं इसकी सफलता में योगदान देने की अपील की। प्रधान जज फैमिली कोर्ट सीमा सिन्हा ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने को एक अच्छा संदेश बताया। वहीं जिला जज प्रथम अरुण कुमार सिंह ने लोगों के लिए इसे एक सस्ता एवं सुलभ न्याय पाने का माध्यम बताया। मामलों के निष्पादन के लिए सात बेंचों का गठन किया गया। इस अवसर पर सीजेएम रामजीत यादव, जेएम प्रथम श्रेणी कुसुम कुमारी, जेएम दिव्या मिश्रा, जेएम अरविंद कुमार, स्थायी लोक अदालत के अनिल कुमार आर्या, न्यायालयकर्मी प्रमोद कुमार चौधरी, राजकुमार राउत, परिणिका ईमा आदि उपस्थित थे।