किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप
कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में एक 14 वर्षीय के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला प्रकाश में
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:19 PM (IST)
कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में एक 14 वर्षीय के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर कोडरमा थाना में कांड दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि शनिवार की रात्रि जब वह शौच के लिए गई हुई थी कि उसी समय गांव के ही राजेंद्र सिंह, पिता शिवन सिंह मुंह ढक कर आया और उसे जंगल की ओर जबरन ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रात्रि में उसे छोड़ा। वे रात्रि करीब 11 बजे घर आकर घटना की जानकारी अपनी माता को दी। इधर, रविवार को पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें