Move to Jagran APP

मागों को ले नगरपर्षद कर्मियों की हड़ताल शुरू

झुमरीतिलैया : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर सात सूत्री मागों के समर्थन में झुमरीत

By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 10:08 PM (IST)
मागों को ले नगरपर्षद कर्मियों की हड़ताल शुरू

झुमरीतिलैया : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर सात सूत्री मागों के समर्थन में झुमरीतिलैया नगरपर्षद के कर्मी मंगलवार को नगरपर्षद कार्यालय के मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल पर बैठे। इससे नगर पर्षद का कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कर्मी बुधवार को भी कर्मी हड़ताल पर रहेगें। ऐसे में होली के समय मे शहर कूड़ा-कचरा का अंबार बढ़ जाएगा। फेडरेशन के स्थानीय सचिव संजीव पाडेय ने बताया कि वर्षो से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी व अनुबंध कर्मियों की सेवा स्थायी करने, बर्खास्त कर्मियों को पुन: बहाल करने, सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान करने, सहित अन्य मांगों के समर्थन में हड़ताल की गई है। उन्होंने बताया कि हड़ताल की पूर्व संध्या पर झुमरीतिलैया में मशाल जुलूस भी निकाला गया। इसमें महादेव यादव, रतन वर्मा, शंभू नाथ यादव, लखन रविदास, संतोष कुमार, भुवनेश्वर सिंह , विमल शर्मा, यमुना भूईयां, बद्री यादव आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.