कल्याण पदाधिकारी समेत पांच की हाजिरी कटी
कोडरमा: समय पर कार्यालयों में ड्यूटी नही बजाने वालों पर कार्रवाई तय है। इस व्यवस्था पर सुधार के लिए
कोडरमा: समय पर कार्यालयों में ड्यूटी नही बजाने वालों पर कार्रवाई तय है। इस व्यवस्था पर सुधार के लिए डीसी छवि रंजन लगातार कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे है। शनिवार को समाहरणालय अंतर्गत कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, जिला योजना विभाग के निरीक्षण में डीसी ने कई कर्मियों को गायब पाया। यहां तक की जिला कल्याण पदाधिकारी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। लिहाजा डीसी ने कल्याण पदाधिकारी समेत पांच कर्मियों के एक दिन का वेतन कटौती किया है। साथ ही सभी विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी बजाने की सख्त हिदायत दी गई है। बहरहाल, इस व्यवस्था पर अंकुश नहीं रहने के कारण कर्मियों व अधिकारियों का कार्यालय का शिड्यूल रामभरोसे चल रहा था। डीसी के कड़े तेवर के बाद व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।
प्रखंड मुख्यालयों में रहने की हिदायत
कोडरमा: प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों को मुख्यालयों में ही रहने की हिदायत भी डीसी ने दिया है। खास तौर पर बीडीओ व सीओ को प्रखंड मुख्यालयों में रहकर सभी विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगा गया है। इसमें स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए प्रत्येक दिन स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण करने को कहा गया है। ताकि आम जनमानस को लाभ मिल सके।
बिना सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश
कोडरमा: डीसी ने बिना सूचना के किसी भी पदाधिकारी को मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक आदेश भी जारी किया गया है। आम तौर पर पदाधिकारी छुट्टी का आवेदन स्वीकृति के बिना ही मुख्यालय छोड़ देते है। डीसी के आदेश के बाद ऐसे मामलों पर रोक लगेगी।