Move to Jagran APP

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

झुमरीतिलैया: घने कोहरे ने ट्रेनों के पहिये को पूरी तरह से जकड़ लिया है। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 10:41 PM (IST)
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

झुमरीतिलैया: घने कोहरे ने ट्रेनों के पहिये को पूरी तरह से जकड़ लिया है। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। राजधानी एक्स. 12-12 घंटे विलंब से कोडरमा जंक्शन से गुजरी। वहीं घने कोहरे ने ट्रेनों के पहियों को पूरी तरह जकड़ लिया है। यदि ट्रेन में यात्रा करनी हो तो उसकी स्थिति का पता करने के बाद ही घर से निकलें। इधर, उत्तर भारत के नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जोधपुर से आने वाली ट्रेनें का हाल भी बेहाल है। खासकर कुछेक ट्रेनें तो 15 से 22 घंटे विलंब से चल रही है। इसमें रविवार की नई दिल्ली-रांची झारखंड स्वर्णजयंती एक्स. सोमवार को सुबह 9 बजे कोडरमा जंक्शन पहुंचनी थी। इस ट्रेन को रविवार की सुबह 11 बजे ही कोडरमा पहुंचने का निर्धारित समय था।

loksabha election banner

राजधानी 12-12 व जोधपुर 15 घंटे विलंब से पहुंची:

1. 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी 12 घंटे।

2. 12302 नई दिल्ली-कोलकाता राजधानी 12 घंटे।

3. 12314 नई दिल्ली-कोलकाता राजधानी 12 घंटे।

4. 12308 जोधपुर-हावड़ा 15 घंटे।

5. 12876 नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्स. 14.30 घंटे

6. 12322 मुंबई-हावड़ा मेल 8 घंटे।

7. 12988 अजमेर-सियालदह एक्स. 12 घंटे।

8. 13010 देहरादून-हावड़ा एक्स. 5 घंटे।

9. 18610 लोकमान तिलक रांची-कुड़ला एक्स. 4 घंटे।

10. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्स. 4 घंटे।

11. 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्स. 8 घंटे।

12. 13308 लुधियाना-धनबाद एक्स. 4 घंटे।

13. 12312 कालका-हावड़ा मेल 9.30 घंटे।

14. 12818 नई दिल्ली-रांची झारखंड स्वर्णजयंती एक्स. 22 घंटे।

15. 12311 हावड़ा-कालका मेल 3 घंटे।

16. 13009 हावड़ा-देहरादून 3 घंटे।

17. 12321 हावड़ा-मुंबई मेल 2.45 घंटे।

18. 12987 सियालदह-अजमेर 3.30 घंटे।

नगरपर्षद को मिले 250 कंबल, अलाव के लिए राशि नहीं

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): दिसंबर का आखिरी हफ्ते ठंड परवान पर है। आकाश में छाए बादलों व सर्द भरी हवाओं के चलने से कारण सोमवार की सुबह कंपकंपी में बीता। ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग ठंड से बचने के लिए हिटल, बोरसी घरों में जला रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चे भी इस ठंड से सुबह-सुबह स्कूल जाने में कतरा रहे हैं। कोहरे की वजह से सुबह में 9 बजे तक लोग अपनी-अपने गाड़ियों में लाइट जलाकर चल रहे थे। कोहरे के कारण 10 से 30 मीटर तक की भवन आदि दिखाई नहीं पड़ रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी मोटरसाइकिल व साइकिल सवारों को हो रही थी। इधर, ठंड के प्रकोप बढ़ने से ऊनी कपड़ों की दुकानों में भीड़ बढ़ गई है। ठंड की वजह से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के कार्यो को अधिकारी व कर्मी धूप में कार्य कर रहे हैं। झुमरीतिलैया नगरपर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल ने बताया कि ठंड को लेकर अभी तक अलाव के लिए राशि उपलब्ध नहीं हुई है। राशि उपलब्ध होने के बाद जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जाएगी। नगरपर्षद को ठंड के मद्देनजर 250 कंबल उपलब्ध कराये गए हैं। सभी वार्ड पार्षदों को 8-8 कंबल व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 21-21 कंबल वितरित करने के लिए दिया गया है।

बरतें सावधानी:

1. सर्दी से बचने के लिए हमेशा गर्म कपड़े पहनें। खासकर बच्चे व 50 वर्ष के बुजुर्ग के लिए अतिआवश्यक है।

2. हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें।

3. समय पर पौष्टिक भोजन करें।

4. उच्च रक्तचाप व सांस की बीमारी वाले मरीज को ठंड से बचना चाहिए और सुबह में टहलने से परहेज करें।

6. जरूरी पड़े तो किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें।

डॉ. चंद्रमोहन, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा।

कोहरे व शीतलहर की चपेट में मरकच्चो प्रखंड

मरकच्चो: घने कोहरे व शीतलहर की चपेट में पुरा मरकच्चो प्रखंड प्रभावित है। सोमवार सुबह भी भयंकर कोहरे के कारण तापमान में काफी गिरावट थी जिसका व्यापक असर आमलोगों पर देखा गया। लोगों को आवश्यक कार्य निपटाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोहरे व ठंड के कारण दिन भी बाजारों में चहलपहल कम रही। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। गरीब व फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वालों के लिए शीतलहर व कोहरा कहर बरपा रहा है। ऐसे शीतलहर व ठंड में अभी अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। ठिठुरन में रात गुजारना इन लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.