अगलगी में लाखों की संपत्ति नष्ट
मरकच्चो : मरकच्चो प्रखंड के ग्राम सिमरिया निवासी झमन ठाकुर के खपरैल मकान में शुक्रवार की सुबह 10 बज
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 10:55 PM (IST)
मरकच्चो : मरकच्चो प्रखंड के ग्राम सिमरिया निवासी झमन ठाकुर के खपरैल मकान में शुक्रवार की सुबह 10 बजे आग लगने से लाखों की संपत्ति व जेवर जलकर स्वाहा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूरे परिवार धान काटने के लिए खेत गए थे। लगभग दिन 10 बजे घर में आग लग गई। घर से धुआं उठने पर ग्रामीणों ने हल्ला मचाया तो खेत से दौड़कर गृहस्वामी एवं उनके परिजन आए और पंपसेट आदि चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। गृहस्वामी के अनुसार 40 हजार रुपये नगद, दो लाख रुपये के सोने-चांदी का जेवर, 4 क्विंटल चावल, एक क्विंटल मडुआ, 4 मोबाइल, टीवी, सीडी, एलआइसी के कागजात, बैंक खाता आदि जलकर खाक हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें