जल्द सुलझेगा गोलवाढाब में आपसी विवाद: डीसी
कोडरमा: डोमचांच के गोलवाढाब में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद को सलट
कोडरमा: डोमचांच के गोलवाढाब में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद को सलटाने का प्रशासनिक प्रयास चल रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को डीसी के. रविकुमार गोलवाढाब पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों के द्वारा भी यह प्रयास किया जा रहा है। सनद हो कि गोलवाढाब में एक पक्ष की ओर से संरचना निर्माण किये जाने के बाद से विवाद गहराया है। इसे लेकर दोनो पक्षों के बीच मारपीट की भी घटना हुई। एक पक्ष द्वारा समाहरणालय परिसर में धरना भी दिया गया। अब दोनो पक्षों के आपसी समन्वय से मामले को हल करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में उक्त गांव में दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।