एसडीओ ने जन वितरण केंद्र का किया निरीक्षण
गिद्धौर: सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर बाड़ा ने शनिवार को पत्थलगडा प्रखंड के करीब आधा दर्जन जन वितर
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 10:04 PM (IST)
गिद्धौर: सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर बाड़ा ने शनिवार को पत्थलगडा प्रखंड के करीब आधा दर्जन जन वितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण किया। इस क्रम में खुशबू महिला मंडल नोन गांव द्वारा संचालित जन वितरण केंद्र का दुकान बंद पाया। जिस पर उन्होंने दुकान संचालित कर रहे लाभुक से स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चौबीस घंटे के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया, तो अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। जबकि तेतरिया के संजय दांगी, एतवरिया देवी, इंदू देवी सहित अन्य जन वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें