टीपीसी के नाम पर रंगदारी के आरोप में तीन गिरफ्तार
कोडरमा: विंध्यवासिनी कंपनी के प्रोपराईटर रमेश कुमार सिंह से टीपीसी के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में तीन अभियुक्तों को कोडरमा थाना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश कुमार राजवंशी, पिता बालगोविंद राजवंशी, दिबौर, हेमंती देवी, पति कैलाश सुंडी, बगड़ो डोमचांच और द्वारिका साव, पिता महादेव साव, पथलडीहा शामिल हैं। मामले के संबंध में एएसपी नौशाद आलम ने बताया कि इस रंगदारी की घटना में आठ अपराधी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल व एक मोटरसाईकिल जेएच12बी-5918 बरामद किया गया है। रंगदारी मांगने में गोगा गिरोह का हाथ है। जो हत्या के एक मामले में कोडरमा जेल में बंद है। इस कांड का मास्टर माइंड गोगा है। आरोपी रूपेश व द्वारिका मुलाकात जेल में हुई थी। वहीं से ठेकेदार से रंगदारी मांगने की योजना बनी। इस कांड में रजौली के मुखिया के नया सफेद रंग का बोलेरो वाहन का उपयोग किया गया था। इस वाहन की व्यवस्था गोगा का साला पिंटु कहार ने किया था।
जेल में बंद आरोपी गोगा जेल से ही संवेदक से व अपने साथियों से लगातार बात कर रहा था। एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एक टीम का गठन किया था। जिसमें एएसपी के अलावा डीएसपी हरीलाल यादव, कोडरमा थाना प्रभारी शिवनाथ प्रसाद, एएसआई शाहिद रजा, लाल बिहारी सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि कांड में शामिल अन्य अभियुक्त भी जल्द पकड़े जाएंगे। साथ ही पुलिस की व्यवस्था कर पुल का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।