विकास सरकार की प्राथमिकता :: मंत्री
कोडरमा: जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को शहर के दो पथों का शिलान्यास किया। इसमें वीर कुवंर सिंह चौक से मोरियावां, लागत 1.67 करोड़ और डीवीसी शिव मंदिर से कोरियाडीह तक 1.11 करोड़ की लागत शामिल है। इसके अलावा उन्होंने वंदना स्वीट्स के सामने एक पीसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। अच्छी सड़के शहर के विकास का आइना होता है। सड़कों के निर्माण से आमलोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों की सेहत सुधारने की दिशा में कोशिश निरंतर जारी है। इस मौके पर झारखंड महिला आयोग की सदस्य किरण कुमारी, सपना दासगुप्ता, वीरेंद्र मेहता, श्यामसुंदर सिंघानिया, अशोक दासगुप्ता, राजकुमार यादव, विनय कुमार बेलू, विमल पचीसिया, शैलेश कुमार सोलू, अनूप सरकार, संजय शर्मा, विमल शर्मा, उमाशंकर यादव, किशोर दासगुप्ता, राजेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जसु सिंह, वार्ड पार्षद रेणु देवी, विनोद दिवाना, नवीन जैन, दिलीप शर्मा, शशिभूषण प्रसाद, तुलसी यादव अशोक पासवान, विष्णु वर्मा आदि उपस्थित थे।