वाहन की चपेट में आने से वृद्ध घायल
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 11:45 PM (IST)
मरकच्चो : मरकच्चो थाना क्षेत्र के ग्राम दरदाही के समीप गुरुवार की रात्रि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के करगाली निवासी रूपन महतो के रूप में की गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। वहीं मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध का इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें