जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 24 जुलाई को
खूंटी : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग द्वारा सुब्रतो मुखर्जी कप जिलास्तरीय हॉकी प
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 11:08 PM (IST)
खूंटी : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग द्वारा सुब्रतो मुखर्जी कप जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एसएस प्लस टू हॉकी स्टेडियम में 24 व 25 जुलाई को किया जाएगा। प्रतियोगिता अंडर 17 और अंडर 15 होगी। अंडर 17 में बालक और बालिका दोनों वर्ग की टीमें भाग लेंगी। वहीं, अंडर 15 में सिर्फ बालक प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे। विजेता टीम सिमडेगा प्रमंडलीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह जानकारी खेल जिला पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें