वृक्षों से होता है वातावरण शुद्ध व संतुलित : लक्ष्मीकांत
तोरपा : सामुएल इंफैंट अकादमी तोरपा में पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पौधारोपण कार्य
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 08:27 PM (IST)
तोरपा : सामुएल इंफैंट अकादमी तोरपा में पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। मौके पर स्कूल परिसर में छायादार, फूल व फलदार पौधे लगाए गए। मौके पर स्कूल की सचिव मार्शल मुंडू ने कहा कि पौधों को लगाना हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। क्योंकि, पौधों से हमें प्राण वायु मिलती है। इस दौरान प्रधानाध्यापक लक्ष्मीकात नारायण बड़ाइक ने कहा कि पेड़ -पौधे पर्यावरण को शुद्ध एवं संतुलित रखते हैं और परिवेश को हरा भरा और सुंदर बनाते हैं। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में कई पौधे लगाए गए। मौके पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा बच्चों को भी अपने घरों व आसपास की जगहों पर पौधे लगाने की सलाह दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें