Move to Jagran APP

मारे गए मुखिया के हत्यारों की गिरफ्तारी को टास्क फोर्स गठित

खूंटी : रनिया प्रखंड की खुटकुरा पंचायत के मुखिया जोन लुगुन के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आरक्षी अध

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 10:32 PM (IST)
मारे गए मुखिया के हत्यारों की गिरफ्तारी को टास्क फोर्स गठित
मारे गए मुखिया के हत्यारों की गिरफ्तारी को टास्क फोर्स गठित

खूंटी : रनिया प्रखंड की खुटकुरा पंचायत के मुखिया जोन लुगुन के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार ¨सन्हा ने टास्क फोर्स का गठन किया है। एसपी ने शनिवार को बताया कि चलगिदा गांव में पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के शनिचर सुरीन, मंगरा लुगुन , ऐठल बोदरा और अन्य चार-पांच उग्रवादियों ने गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या में शामिल उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी अभियान अनुराग राज के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स में तोरपा एसडीपीओ नाजिर अख्तर, सीआरपीएफ 94 बटालियन के सोदे कैंप के सहायक समादेष्टा प्रहलाद चौधरी, रनिया थाना प्रभारी विनोद राम और तोरपा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर आजाद को शामिल किया गया है। तोरपा प्रखंड में भी मुखिया पुष्पा भेगड़ा पर जान लेबा हत्या हुई थी, जिसमें 48 घंटे के भीतर सभी अपराधी दबोच लिए गए थे। बकौल, एसपी मुखिया लोकतंत्र के प्रथम पायदान होते हैं। लोकतंत्र के पहले पाययदान को पूरी सुरक्षा देना पुलिस का फर्ज है। मुखिया पर हमला को हम लोकतंत्र पर हमला मानते हैं। जोन लुगुन के हत्यारों को गिरफ्तार करने में हम पूरी ताकत लगा देते हुए पीड़ति परिवार को पूरा न्याय दिलाएंगे।

loksabha election banner

----------

मामले में प्राथमिकी दर्ज

रनिया थाना के खुटकुरा पंचायत के चलगिदा गांव में मुखिया जोन लुगुन की हत्या से संबंधित प्राथमिकी दर्ज रनिया थाना में दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में हत्या का आरोप प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के मंगरा लुगुन, ऐठल बोदरा, शनिचर सुरीन तथा चार-पांच अज्ञात पर लगाया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.