सकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता : उपायुक्त
खूंटी : उपायुक्त मनीष रंजन ने कहा है कि सकारात्मक सोच सफलता और प्रगति में सहायक होता है। हर विद्यार
खूंटी : उपायुक्त मनीष रंजन ने कहा है कि सकारात्मक सोच सफलता और प्रगति में सहायक होता है। हर विद्यार्थी को अपने अध्ययन काल में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। वे रविवार को पुराना आरसी हॉल बिरसा, जयपाल, राजदयाल मुंडा पुस्तकालय सह संग्राहलय का उद्घाटन कर रहे थे। कहा कि सकारात्मक सोच हमें सफलता की ओर ले जाती है। सकारात्मक सोच पैदा होने, उसके फायदे आदि पर आधारित कहानी को सुनाकर उपायुक्त ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से अध्ययन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि पुस्तकालय ज्ञान की भंडार और प्रतियोगिता में सफलता में महती भूमिका निभाएगा। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने अपने विभाग की ओर से पुस्तकालय को पुस्तकों का एक सेट भेंट किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान के प्रकाश से विफलता का अंधेरा मिटाया जा सकता है। खूंटी के दामन पर लगे दाग को धोकर बेमिसाल खूंटी का परचम लहराया जा सकता है। पुस्तक सबसे अच्छा मित्र है। पुस्तक पकड़ने और अध्ययन की आदत डालने पर बल दिया। एसपी-डीसी े ने संत मिखाइल स्कूल, लोयला स्कूल, तोरपा कॉलेज एवं लाइब्रेरी को पुस्तकें दान की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण समीर तोपनों व मंच संचालन अनिल भुईया ने किया। मौके पर आरसी मिशन खूंटी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विनय कंडुलना ने आशीष प्रदान किया। समारोह में सनिका टूटी, डॉ. मीनाक्षी मुंडा, नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी टूटी, सरना संगोम की अध्यक्षा दुर्गावती ओडेया, समीर तोपनो आदि उपस्थित थे।