सहियाओं को वेट मशीन का प्रशिक्षण
खूंटी : महाराष्ट्र स्थित नितिराज इंजीनिय¨रग लिमिटेड के अभियंता स्वप्नील महाजन ने शुक्रवार को किसान भ
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 07:02 PM (IST)
खूंटी : महाराष्ट्र स्थित नितिराज इंजीनिय¨रग लिमिटेड के अभियंता स्वप्नील महाजन ने शुक्रवार को किसान भवन में सहियाओं व सेविकाओं को बच्चों का वजन मापने का प्रशिक्षण दिया। कुल155 सहियाओं और सेविकाओं ने प्रशिक्षण लिया। बताया कि सभी को आंगनबाड़ी केंद्र और उसके पोषक एरिया में बच्चों का वजन मापने के डिजिटलाइज्ड मशीन दिया गया है। यह दूसरा प्रशिक्षण शिविर है। तीसरा और अंतिम प्रशिक्षण अगले माह दिया जाएगा। बताया कि यह डिजिटल मशीन है। माप को कंप्यूटर में लोड करने से पूरे देश दिख सकता है कि किस केंद्र में कितने कुपोषित बच्चे हैं। उसी के अनुसार उनके इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें