नशा से मुक्ति की ली शपथ
कर्रा : प्रखंड के तुनेल गाव में सोमवार को दो दिवसीय सरना प्रार्थना सभा सह झडागड़ी कार्यक्रम शुरू हुआ।
By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 11:13 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 11:13 PM (IST)
कर्रा : प्रखंड के तुनेल गाव में सोमवार को दो दिवसीय सरना प्रार्थना सभा सह झडागड़ी कार्यक्रम शुरू हुआ। सोमरा पहान ने सरनास्थल पर मा चला आयो सिंगबोंगा की पूजा कर क्षेत्र में सुख, शांति व खुशहाली की कामना की। धर्म अगुवा अजय खलखो ने कहा कि सरना धर्म की शुरुआत सृष्टि की शुरुआत से हुई है। मनुष्य सृष्टि के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका परिणाम संसार के सभी जीवों को चुकाना होगा। मौके पर लोगों ने नशापान नहीं करने का संकल्प लिया। मौके पर विभिन्न गाव की महिलाओं ने दिनभर उपवास रख शाम में सरनास्थल में जलाभिषेक किया। सोंस के कलाकारों ने गीत-संगीत पेश किए। मौके पर जयमंगल सिंह मुंडा, झुनकु मुंडा, चंदा पहान, सनिका मुंडा, धर्म मा सुनीता खलखो आदि लोग थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें