Move to Jagran APP

भगवान बिरसा का सपना करेंगे साकार : काशी

खूंटी : जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का काम भाजपा

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 08:27 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 08:27 PM (IST)
भगवान बिरसा का सपना करेंगे साकार : काशी
भगवान बिरसा का सपना करेंगे साकार : काशी

खूंटी : जिला भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि भगवान बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का काम भाजपा और राज्य सरकार करेगी। सोमवार को अड़की प्रखंड के ¨सदरी गांव में मंडल भाजपा अध्यक्ष मोती पातर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि उलीहातू में कई विकास और कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा के प्रयास से सायको-उलीहातू पथ का निर्माण अब अंतिम चरण में है। सरकार उस गांव के सभी लोगों को पक्का मकान देने, पेयजल, बिजली, कौशल विकास की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। उलीहातू को आदर्श ग्राम बनाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष अनूप कुमार साहू, जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बुदी राम मुंडा, प्रदेश बीस सूत्री सदस्य रीता मुंडा, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य आनंद राम आदि मौजूद थे। बाद में नौढ़ी गांव जाकर भाजपा नेताओं ने जन संघ काल से पार्टी की सेवा कर रहे सुबोध राय को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.