नशा मुक्त पिकनिक स्पॉट बनाना प्रशासन का उद्देश्य
खूंटी : जीवन की सुरक्षा और पिकनिक स्थलों पर शांति के लिए प्रशासन का अभियान जारी है। दशम फॉल के बाद
खूंटी : जीवन की सुरक्षा और पिकनिक स्थलों पर शांति के लिए प्रशासन का अभियान जारी है। दशम फॉल के बाद रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी भोर ¨सह यादव ने अचानक पंचघाघ पिकनिक स्थल पर छापामारी की और पीने के लिए और बेचने के लिए रखे गए शराब की छोटी-बड़ी 150 बोतलों को जब्त कर लिया। एसडीओ ने अपने सामने शराब को बहवा दिया। एसडीओ ने पीने और बेचने वालों को हिदायत देकर मुक्त कर दिया। एसडीओ ने शराब सेवन करने वालों को बताया कि हाल ही पंचधाध में एक होनहार छात्र की डूबकर मौत हो गई। शराब के नशे में जीवन गंवाना बुद्धिमानी नहीं है। नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाएं होती हैं और बहुमूल्य जीवन समाप्त हो जाता है। पीड़ित परिवार को खामियाजा भुगतनी पड़ती है। एसडीओ ने कहा कि प्रकृति की सुंदरता का लुत्फ जरूर उठफं, लेकिन नशा सेवन कर हंगामा, या छेड़खानी करना उचित नहीं है। परिवार के साथ पिकनिक मनाने वालों को परेशानी में नशा सेवन करने वाले डाल देते हैं। इस कारण सभ्य लोग यहां आना पसंद नहीं करते। इसीलिए प्रशासन ने पर्यटकों की तादाद बढ़ाने के लिए पिकनिक स्थलों पर नशा सेवन को प्रतिबंधित करने का अभियान चला रहा है। इसमें पर्यटकों का सहयोग जरूरी है।