सेवा, सुरक्षा और संस्कार बजरंग दल का उद्देश्य : जन्मेजय
खूंटी : सेवा करना, सुरक्षा देना और संस्कार निर्माण करना बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य है। यह बातें बिह
खूंटी : सेवा करना, सुरक्षा देना और संस्कार निर्माण करना बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य है। यह बातें बिहार-झारखंड बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय ने कही। वे बुधवार को राजस्थान भवन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भारत माता, गो माता और गंगा माता की सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है। उन्होंने लव जेहाद को संस्कृति और संस्कार के खिलाफ बताया। चंद राशि और मुफ्त शिक्षा के नाम पर धर्म बदलवाने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों की पहचान व उनके प्रयास को विफल करने का आह्वान किया। कहा कि गो हत्या करने वालों को बजरंग दल और विश्व ¨हदू परिषद नहीं बर्दाश्त करेगा। देश में हितचिंतक भर्ती अभियान चलाने व ग्राम रक्षा दल के गठन की बात कही। कर्रा प्रखंड बजरंग दल के संयोजक विरेंद्र जी ने प्रखंड में 1500 हितचिंतक बहाल करने का भरोसा दिलाया। वहीं, बाहर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों को पूरे जिले में पांच हजार हित चिंतक बहाल करने का विश्वास दिलाया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री चितरंजन जी और जिला विश्व ¨हदू परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप ने भी भाग लिया। मौके पर अमित कुमार, रीतिक कुमार, विक्रम कुमार, रोहित कुमार, लाल कुमार राम, सुरेंद्र ठाकुर, रमेश ¨सह, शुभम कुमार, मंटू कुमार, सौरभ कुमार, विक्की कुमार राम, पवन मुंडा, प्रवीण कुमार, कैलाश , वीरेन्द्र कुमार सोनी, सौरभ गुप्ता, देवा कश्यप, निखिल कुमार, अभिषेक ¨सहा, शुभम गोप आदि उपस्थित थे।