सायको गोलीकांड दमनकारी नीति का परिणाम
खूंटी : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और गीता श्री उरांव ने सायको गोलीकांड को राज्य सरकार की दमनकारी नी
खूंटी : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और गीता श्री उरांव ने सायको गोलीकांड को राज्य सरकार की दमनकारी नीति का परिणाम बताया है। पूर्व मंत्रियों ने बुधवार को स्थानीय लोगों से मिलकर घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि वे लोग आक्रोश रैली में जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में गीता श्री और त्रिपाठी ने कहा कि सरकार लोगों के मौलिक अधिकार पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने आदि की मांग की। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, नइमुद्दीन खान, इसरायल अंसारी, चंगेज खान, देवेश चौधरी, क्यूम अंसारी, ओमप्रकाश मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, किशोर गौंझू, अजय गौझू, पुनीत हेंब्रेम आदि थे।