घायलों को पुलिस ने दी आर्थिक सहायता
खूंटी : शनिवार को सायको में पुलिस की गोलियों से घायल हुए लोगों से रांची प्रक्षेत्र के आरक्षी उपमहानि
By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 11:36 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 11:36 PM (IST)
खूंटी : शनिवार को सायको में पुलिस की गोलियों से घायल हुए लोगों से रांची प्रक्षेत्र के आरक्षी उपमहानिरीक्षक रविकांत धान और आरक्षी अधीक्षक अनिश गुप्ता ने मंगलवार को रिम्स में मुलाकात की और घायलों के चल रहे इलाज के बारे में जानकारी हासिल की। सभी घायलों के परिजनों को पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। एसपी ने बताया कि यह प्रारंभिक मदद है। कानून के अनुसार मिलने वाला मुआवजा बाद में दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि सेवा और मानवीयता का भाव पुलिसकर्मियों में भी है। उन्होंने बताया कि घायलों के जख्म का पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का संतोषजनक इलाज चल रहा है। सभी घायलों को फल भी दिए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें