Move to Jagran APP

आंदोलन के लिए एकजुट हो पारा शिक्षक

नेताजी स्टेडियम में झारखंड पारा शिक्षक संघ नाला इकाई कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष शांतिमय मान्ना ने की। बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निलांबर मंडल उपस्थित थे।

By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 03:38 AM (IST)
आंदोलन के लिए एकजुट हो पारा शिक्षक

जामताड़ा। नेताजी स्टेडियम में झारखंड पारा शिक्षक संघ नाला इकाई कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष शांतिमय मान्ना ने की। बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निलांबर मंडल उपस्थित थे। लंबित मानदेय, मानदेय बढ़ोतरी, स्थायीकरण करने आदि अन्य मांगों पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल ने कहा कि विगत कई वर्षो से आंदोलन करने के बावजूद मूल मांगों पर कोई पहल नही की जा रही है। बताया कि अब आंदोलन को लेकर संघ को सशक्त करने की आवश्यकता है। झारखंड में सरकार हमारे साथ छल कर रही है। संघ सरकार की कार्यशैली के विरुद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय कर रहा है। कहा कि पारा शिक्षक संघ पारा शिक्षकों के अधिकारों को दिलाने के लिए कृतसंकल्प है। आवश्यकता है एकजुटता के साथ काम करने की। प्रखंड अध्यक्ष मान्ना ने कहा कि एक तो कम मानदेय मिलता है। उसपर मानदेय काफी विलंब से प्राप्त होता है। बैठक में विवेक आनंद, निर्मल चंद्र शील, नीबूलाल हांसदा, बामापद मंडल, तरुण गण, पुरुषोलाम मंडल, मनोरंजन मंडल, विजय लायक, जितेन पाल, सुदीप मंडल, अरुण राय आदि सहित काफी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.