तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार, ठगी के आरोपी को भोपाल ले गई पुलिस
पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्तता के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जामताड़ा, जेएनएन। करमाटांड़ थाना की पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्तता के मामले में थाना क्षेत्र के दुधानी गांव से तीन आरोपी रोहित मंडल, रंजीत मंडल, सुभाष मंडल को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी के पास से छह मोबाइल, दो एलइडी टीवी, बाइक, चार पहिया वाहन,नकदी, दो एटीएम आदि जब्त किया गया है।
वहीं, भोपाल व जामताड़ा के साइबर सेल की पुलिस ने संयुक्त रूप से करमाटांड़ थाना के रिंगोचिंगो गांव में छापेमारी कर रात को साइबर आरोपी महबूब अंसारी को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे भोपाल पुलिस अपने साथ ले गई।
छापेमारी में करमाटांड़ थाना प्रभारी केडी झा एवं भोपाल साइबर क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रकांत पाटीदार शामिल थे।ने संयुक्त रूप महबूब बकरीद मियां का पुत्र है। इंस्पेक्टर चंद्रकांत पाटीदार ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 105/17 दर्ज है।
महबूब अंसारी ने बैंक कर्मी बन कर भोपाल निवासी रिटायर सरकारी कर्मी राम मोहन भट्ट के बैंक खाते से 5 लाख रुपये उड़ाए थे।
यह भी पढ़ेंः 24 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25 लाख की संपत्ति जब्त