Move to Jagran APP

कपड़ा व्यवसायी निकला करोड़पति साइबर अपराधी सरगना

झारखंड के चतरा में कपड़ा व्यवसायी करोड़पति साइबर अपराधी निकला।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 25 Sep 2017 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 12:50 PM (IST)
कपड़ा व्यवसायी निकला करोड़पति साइबर अपराधी सरगना
कपड़ा व्यवसायी निकला करोड़पति साइबर अपराधी सरगना

जागरण संवाददता, करमाटांड (जामताड़ा)। जिले के अधिसंख्य लोग उसे कपड़ा व्यवसायी के रूप में जानते थे, लेकिन व करोड़पति साइबर अपराधी निकला। गिरफ्तारी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस व करमाटांड़ पुलिस ने शनिवार रात को करमाटांड़ नावाडीह भीठरा गांव में छापेमारी कर सलीम अंसारी व उसके भाई मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया।

loksabha election banner

सलीम की पहचान साइबर अपराधियों के सरगना के रूप में पुलिस ने की है। महीनों पहले उसने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर दिल्ली के एक व्यवसायी के खाते से मोटी रकम उड़ाई थी। कितनी रकम थी, इसका खुलासा स्थानीय पुलिस ने नहीं किया। मगर बताया कि साइबर अपराध से उसने एक करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। पुलिस सलीम की उसकी संपत्ति का आंकलन कर रही है। वह स्थानीय पुलिस का भी वांछित था। दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहीं उसके भाई मोहम्मद से स्थानीय पुलिस पूछताछ तक रही है।

साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। करमाटांड़ पुलिस की हिरासत से साइबर आरोपियों को जबरन छुड़ाने व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में स्थानीय पुलिस को भी उसकी तलाश थी। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पांच मोबाइल भी जब्त किए गए। साक्ष्य के साथ उसे दिल्ली पुलिस अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। उसने काफी अवैध संपत्ति अर्जित की है।

छापेमारी के दौरान सलीम ने घर से भागने की कोशिश की, मगर वह पुलिस की घेराबंदी को नहीं तोड़ पाया। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने अपना मोबाइल शौचालय में डाल दिया था। उसने अपने घर के सभी कमरों में सीसीटीवी लगा रखा था। उसने अपने गांव में बाजिया गारमेंट के नाम से कपड़ा दुकान खोल रखी है। उस दुकान में ही लाखों की मशीन है। इससे वह रेडीमेड कपड़ों में स्टीकर पंचिंग कर उसे बाजार में आपूर्ति करता था। दो वर्षों में उसने अपनी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत कर ली थी। उसका पिता मन्नान अंसारी किसान है। छापेमारी में शामिल थाना प्रभारी कृष्णदत्त झा ने बताया कि पुलिस वाहन पर पथराव कर साइबर आरोपियों को मुक्त कराने में सलीम का हाथ है।

यह भी पढ़ेंः उद्योगपति का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 50 लाख उड़ाए
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.