भ्रूण हत्यारोपी डॉक्टर गिरफ्तार
करमाटांड़: करमाटांड़ पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक क्लिनिक से करमाटांड़ पुलिस ने भ्रूणहत्या के आरोप में
करमाटांड़: करमाटांड़ पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक क्लिनिक से करमाटांड़ पुलिस ने भ्रूणहत्या के आरोप में डॉ. संजय मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मालूम हो कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग भुक्तभोगी लड़की ने दस लोगों के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और गर्भपात कराने का मामला दायर किया था। प्राथमिकी दिसंबर 2016 में करमाटांड़ थाना में दर्ज की गई थी। पुलिस अनुसंधान में इस मामले के भ्रूणहत्या करने वालों में डॉक्टर संजय मंडल का नाम सामने आया था। इसके बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की सुबह डॉक्टर संजय मंडल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी केडी झा ने बताया कि वर्ष 2016 में ही डॉक्टर संजय के खिलाफ भ्रूणहत्या का मामला दायर किया गया था। मामले के अनुसंधान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।