जदयू का धरना-प्रदर्शन आज
जामताड़ा : झारखंड प्रदेश में शराब बंदी व स्थानीय समस्याओं के निष्पादन की मांग को ले जिले के विभिन्न प
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 12:51 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 12:51 AM (IST)
जामताड़ा : झारखंड प्रदेश में शराब बंदी व स्थानीय समस्याओं के निष्पादन की मांग को ले जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में जदयू का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शनिवार को सभी प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन कर बीडीओ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त जानकारी जदयू के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ¨सह ने दी। कहा की सभी प्रखंड में तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें