Move to Jagran APP

सरना धर्म के नाम पर राजनीति बंद करें

जामताड़ा : सरना धर्म के नाम पर राजनीतिक करना बंद करें अन्यथा झामुमो चुप नही बैठेगी। उक्त बातें झामुमो

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 01:26 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 01:26 AM (IST)
सरना धर्म के नाम पर राजनीति बंद करें
सरना धर्म के नाम पर राजनीति बंद करें

जामताड़ा : सरना धर्म के नाम पर राजनीतिक करना बंद करें अन्यथा झामुमो चुप नही बैठेगी। उक्त बातें झामुमो जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने गुरुवार को पुराना कोर्ट परिसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा। उन्होंने कहा कई संस्था व दल के लोग सरना धर्म के नाम पर राजनीति का निजी स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास कर रहे है लेकिन ऐसा नही होने दिया जायेगा। झारखंड में सभी आदिवासी व मूलवासी एक हैं। इसे धार्मिक दृष्टिकोण से बांटकर राजनीति करना ठीक नही है। बैठक में संगठन विस्तार को ले चर्चा हुई। साथ ही सीएनटी व एसपीटी एक्ट संशोधन के विरोध में जिले के विभिन्न प्रखंड व जिला मुख्यालयों में आंदोलन बुलंद करने का निर्णय लिया गया। मौके पर केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक मंडल ने संबोधन में कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट संशोधन का प्रस्ताव झामुमो को मंजूर नही। संशोधन का विरोध झामुमो कर रही है और आगे भी करेगी। बैठक में आनंद टुडू,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वासुदेव मरांडी,प्रखंड अध्यक्ष देवीसन हांसदा,मुखिया नरेंद्र मुर्मू,पोरेश मुर्मू,ल¨खद्र मुर्मू,श्यामा माझी,पूर्व मुखिया कमल टुडू,हातिम अंसारी, प्रदीप मंडल आदि कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.