साइबर कांडों पर कार्रवाई को अलग से बनेगी व्यवस्था
जामताड़ा : डीआइजी अखिलेश कुमार झा ने गुरुवार को एसडीपीओ कार्यालय का मैराथन निरीक्षण किया। तकरीबन दो व
जामताड़ा : डीआइजी अखिलेश कुमार झा ने गुरुवार को एसडीपीओ कार्यालय का मैराथन निरीक्षण किया। तकरीबन दो वर्षो बाद इस कार्यालय का निरीक्षण डीआइजी स्तर से हो रहा था। उन्होंने अनुसंधान के तौर-तरीकों से लेकर हर प्रकृति के लंबित कांडों की समीक्षा की। मौके पर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को साइबर कांडों के अनुसंधान व साइबर अपराधियों पर कार्रवाई के लिए अलग से व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। डीआइजी ने समीक्षा व निरीक्षण के दौरान एसपी डा. जया रॉय व एसडीपीओ पूज्य प्रकाश को लूट-डकैती,हत्या व साइबर से संबंधित लंबित मामले का अनुसंधान समय पर सुनिश्चित करने व अनुसंधान में पारदर्शिता कायम रखने का निर्देश दिया। ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। डीआइजी ने साइबर अपराधियों की संपत्ति पर पुलिस को विशेष नजर रखते हुए कार्रवाई करने व जेल से छूटने वाले साइबर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने इसके लिए अलग से व्यवस्था बनाने को कहा। इस क्रम में डीआइजी ने एसडीपीओ कार्यालय में लंबित मामले से संबंधित विभिन्न कांडों के अभिलेख का निरीक्षण किया। वहीं कांडों के अनुसंधान से जुड़े अभिलेखों का निरीक्षण कर अनुसंधान के तौर -तरीकों की जानकारी ली। एसडीपीओ एवं पुलिस निरीक्षकों को सभी कांडों के अभिलेख, संचिका समय पर अद्यतन करने को कहा। यह भी निर्देश दिया कि साइबर से संबंधित कांडों के अनुसंधान व कार्रवाई के लिए अलग से विशेष व्यवस्था बनाना जरूरी है तभी साइबर कांडों के अनुसंधान को गति मिलेगीे। डीआइजी ने जिला पुलिस के शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर बीके ¨सह,थाना प्रभारी सह निरीक्षक रवींद्र कुमार ¨सह,अशोक कुमार ¨सह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।