चरकपानी में जोरिया पर पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के चरकपानी कोयडीहा जोरिया पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने
नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के चरकपानी कोयडीहा जोरिया पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने से कोयडीहा, चरकपानी, तिलाबनी, नावाडीह आदि गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। विशेष प्रमंडल से करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से पुल निर्माण होना है। पुल बनने से नारायणपुर एवं नावाडीह पंचायत आपस में जुड़ जाएंगे। पुल बनने से प्रखंड कार्यालय से नावाडीह, कोयडीहा, तिलाबनी आदि गांवों की दूरी भी कम हो जाएगी। बरसात के दिनों में लोगों को चार-पांच किमी घूमकर प्रखंड कार्यालय आना पड़ता है। अन्य दिनों में लोग जोरिया होकर किसी प्रकार आवाजाही कर लेते थे। अब उन्हें प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
क्या कहते हैं ग्रामीण : चरकपानी के ग्राम प्रधान नरेश हांसदा, बालेश्वर मुर्मू, बुधुलाल हांसदा, हेमलाल हांसदा, परगन हांसदा, निर्मल मुर्मू, निशापति हांसदा, नोला हांसदा ने कहा कि तीस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है। 1984-85 से हमलोग पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। हमलोगों ने स्थानीय विधायक, सांसद एवं संबंधित विभाग के समक्ष अपनी फरियाद को रखा था परंतु इस दिशा में पहल नहीं हुई थी। पुल नहीं रहने के कारण इस क्षेत्र की सब्जी धनबाद नहीं पहुंच पाती थी, अब पुल बनेगा तो हमलोग धनबाद में सब्जी बेचकर ज्यादा लाभ कमा सकेंगे।
क्या कहतें है विधायक : विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार से लड़कर अपना हक लिया है। चरकपानी कोयडीहा जोरिया पर उच्च स्तरीय पुल बनने से विकास के मार्ग खुलेंगे। यह इस क्षेत्र के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां पुल बनना है उस स्थान की बो¨रग करके जांच भी कर ली गई है। कहा कि मार्च के बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा।
नारायणपुर : चरकपानी कोयडीहा जोरीया पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नारायणपुर से तिलाबनी तक आरइओ विभाग से सड़क
निर्माण की भी स्वीकृति मिल गई है। यह मार्ग चरकपानी कोयडीहा पुल होकर ही गुजरेगी। पुल और सड़क बनने से लोगों को काफी फायदा होगा।