महिलाओं के विकास के लिए सरकार तत्पर : बबीता
मिहिजाम : जामताड़ा से बबीता झा को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्त
मिहिजाम : जामताड़ा से बबीता झा को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। रविवार को सत्यमेव जयते फाउंडेशन की ओर से मिहिजाम में समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता शर्मा ने शॉल देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री रघुवर दास का एक तस्वीर भी प्रदान की गई। मौके पर बबीता झा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की कोई भी समस्या होगी तो उसे दूर किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में रघुवर सरकार गरीब महिला विधवाओं एवं बच्चियों के लिए कई लाभप्रद योजना चला रही है। भाजपा सरकार महिलाओं के विकास के प्रति तत्पर है। बताया कि विधवाओं के लिए आवास, बीपीएल महिलाओं को गाय दी जा रही है। वहीं बच्चियों के लिए सुकन्या योजना है। इन योजनाओं से गरीब महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है। हमारा लक्ष्य गरीब एवं असहाय महिलाओं की सेवा करना है। इस अवसर पर शारदा देवी, शांता देवी, रीता कुमारी, उपासी देवी, शांती देवी, रेखा देवी, अनुराधा देवी, मुस्कान देवी, सुनिता शर्मा, रीना देवी, अनिता पाल आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं। गौरतलब है कि बबीता झा पहले भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थी। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश महिला मार्चा कार्यसमिति सदस्य बनाई गई हैं।