जरूरतमंदों की सेवा समाज की जिम्मेवारी
करमाटांड़ : स्थानीय गिरी वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में रविवार को निश्शुल्क हार्निया आदि का ऑप
करमाटांड़ : स्थानीय गिरी वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में रविवार को निश्शुल्क हार्निया आदि का ऑपरेशन शिविर आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. मार्शल आइंद, विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अशोक सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। दीप प्रज्वलित करने के बाद अतिथियों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. मार्शल आइंद ने कहा कि गिरि वनवासी कल्याण के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह अत्यंत ही प्रशंसनीय है। गरीब परिवारों का चयन कर उसे सहयोग करना एक पुण्य का कार्य है। डॉ. अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. देवानंद प्रकाश एवं डॉ. राजदेव के द्वारा जो सहयोग किया जा रहा है वह काफी बेहतर कार्य है। अन्य लोगों को भी इस कार्य में सहयोग देना चाहिए। साथ ही यह कार्यक्रम गांव-गांव तक हो इस का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में हार्निया के 2 समेत अन्य कुल 16 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। इस मौके पर संजय परशुरामका, श्याम चरण जायसवाल, राजाराम मंडल, सुशील मुर्मू, विक्रम मंडल, राजू गुप्ता, अर्जुन सोरेन, बलदेव हांसदा, गणेश ¨सह, मीतेश कुमार साह, संजीव टुडू, नवल किशोर ¨सह आदि उपस्थित थे।