यासमीन बनी महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष
नाला : रविवार को राजद प्रखंड इकाई की बैठक गोपालपुर गांव में हुई। अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रख
नाला : रविवार को राजद प्रखंड इकाई की बैठक गोपालपुर गांव में हुई। अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यख मो. शरीफ ने की। बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व पार्टी प्रत्याशी अशोक माजि की मौजूदगी में प्रखंड महिला मोर्चा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से इशरत जहां बीबी को अध्यक्ष व रीना खातून को सचिव बनाया गया। जबकि यासमीन खातून, मौसम्मा खातून, सायरा खातून एवं मुनेरा खातून को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के लिए चयन किया गया। वहीं उप सचिव के रूप में सयमुन बीबी, खुशबू खातून, जकीरन बीबी, गुलशन खातून का चुनाव किया गया। इसके अलावा 15 कार्यकारी सदस्यों में खुर्शीदा बीबी, इमरन परवीन, समीरन खातून, फलातुन बीबी, राबिया परवीन, बीना बाउरी, सबेरा बीबी, अंजुम बीबी, सलमा बीबी शहनाज बीबी को शामिल किया गया। महिला मोर्चा गठन के पश्चात माजि ने सदस्यों को बधाई दी। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 500 महिला सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। बैठक में प्रखंड सचिव गणेश भंडारी, अजय मित्रा, शाइस्ता बेगम आदि उपस्थित थीं।