विशेष मध्यस्थता शिविर एक मार्च से
जामताड़ा: उच्च न्यायालय झारखंड रांची के आदेशानुसार कुटुंब न्यायालय में लंबित वादों के त्वरित निष्पाद
जामताड़ा: उच्च न्यायालय झारखंड रांची के आदेशानुसार कुटुंब न्यायालय में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन को ले, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी एक से 4 मार्च तक विशेष मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुरेश चंद्र जायसवाल ने दी। कहा कि परिवार विवाद से संबधित वादकारी चार दिवसीय आयोजित विशेष मध्यस्थता शिविर में अपने मामले का निष्पादन करा सकते है। कहा कि इससे पूर्व भी शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा अधिनियम के अनेक मामलों का निष्पादन किया गया है। जो वादकारी इच्छुक हो वे अपने मामले का निष्पादन इस विशेष मध्यस्थता शिविर में कराएं।