Move to Jagran APP

आत्मविश्वास के लिए खेल जरूरी : दूबे

जामताड़ा : गुरुवार को झारखंड परियोजना के तहत आउटडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय बाल समागम समारोह का उद्घ

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 12:21 AM (IST)
आत्मविश्वास के लिए खेल जरूरी : दूबे

जामताड़ा : गुरुवार को झारखंड परियोजना के तहत आउटडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय बाल समागम समारोह का उद्घाटन उपायुक्त रमेश कुमार दूबे व जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला स्तरीय बाल समागम में कक्षा तीन से अष्टम के बच्चों ने भाग लिया। बाल समागम में सभी प्रखंड से 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त रमेश कुमार दूबे ने कहा खेल कूद स्वास्थ वर्धक होता है। ये शरीर के विभिन्न अंगों के उचित संचालन में मददगार होते हैं। खेलने से शरीर का व्यायाम होता है तथा पसीना शरीर से बाहर निकल आता है। खेल कूद से शरीर और मन में ताजगी आती है। यही कारण है कि अलग-अलग समाज और देश में विभिन्न प्रकार के खेलों को पर्याप्त महत्व दिया जाता है। विद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में खेल कूद को शिक्षा का एक आवश्यक अंग माना जाता है। खेलों से संबंधित अनेक प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। विद्यालयों में वार्षिक खेल समारोह होते हैं। हर दिन एक घंटी खेल की घंटी होती है। खेल के माध्यम से बच्चे हर दिन नई-नई बाते सीखते हैं। खेल से बच्चों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।

loksabha election banner

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर, एडीपीओ रवींद्र कुमार, एई उमेश कुमार सिन्हा, एपीओ अशोक कुमार, शिक्षक अरूप मित्रा, दीनबंधू कुमार, परिमल टुडू, कंचन गोपाल मंडल सहित अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.